रात को सोते समय भुनी अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान

रात को सोते समय भुनी अजवाइन खाने के फायदे और नुकसान | raat ko sote samay ajwain khane ke fayde aur nuksan

अजवाइन की पहचान के बारे में हम आपको क्या बताएं क्योंकि यह लगभग हर घरों में इस्तेमाल की जाती है और ज्यादातर इसका उपयोग भोजन को बनाते समय मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन इसके फायदों के बारे में आप शायद अभी तक अनजान ही होंगे। आपको जानकारी होनी चाहिए कि यह एक बहुत ही उपयोगी औषधि है। भोजन को पचाने के साथ साथ कई बीमारियों को भी ठीक करती हैं। अजवाइन में ऐसे कई गुण होते हैं
, जिसका फायदा आप उठा नहीं पाते। तो आइए जानते हैं रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे क्या क्या होते हैं?

रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे (Raat ko sote samay ajwain khane ke fayde)

रात को सोते समय अजवाइन खाने के अनेकों फायदे होते हैं अजवाइन शारीरिक परेशानियों के लक्षण और उसके बचाव में हेल्प कर सकता है। अजवाइन सर्दी-खांसी, जुकाम, बहती नाक, और ठंड लगने पर जबरदस्त फायदे देखे गए हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और जलन-रोधी के गुण मौजूद होते हैं। आगे इसके फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं-

कब्ज की समस्या को करें दूर

अजवाइन पेट से संबंधित परेशानियों के लिए फायदेमंद होती है। यदि इसे रात को सोने से पहले अजवाइन को गर्म पानी के साथ सेवन किया जाए तो कब्ज कीसमस्या दूर हो जाती है और साथ ही जिनका पेट साफ नहीं हो पाता वह भी ठीक हो जाता है।

अजवाइन के फायदे खांसी को दूर करने में

जिनको खांसी की समस्या होती है उसके लिए आपको रात्रि में गर्म पानी के साथ भुनी हुई अजवाइन का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी जो खांसी है वह धीरे धीरे कम हो जाएगी।

अजवाइन के फायदे अनिद्रा को दूर करने में

बहुत लोग ऐसे होते हैं जिनको नींद नहीं आती या फिर बहुत कम आती है जिसके कारण वह हमेशा परेशान रहते हैं। इसके लिए आप चाहे तो भुनी हुई अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। यदि रात्रि में सोने से पहले अजवाइन का सेवन किया जाए। तो यह आपके दिमाग को शांत कर एक बेहतर नींद लाने में मदद कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको कोई साइड इफेक्ट का भी खतरा नहीं रहता।

डायरिया की बीमारी में फायदेमंद

डायरिया वाले मरीजों के लिए अजवाइन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए रात को सोने से पहले आधा गिलास पानी गुनगुना करें उसके बाद उसमें एक चम्मच अजवाइन को डालकर उसे उबालने दे, जब पानी आधा बच जाए तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें जब ठंडा हो जाए तो उससे भी जाए। ऐसा करने से डायरिया और पेट से संबंधित परेशानियों में बहुत जल्द ही रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

सर्दी-खांसी में दिलाए राहत

कुछ लोगों का ऐसी समस्या होती है कि उनको बार बार सर्दी खांसी और जुकाम होता रहता है और जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेता जिसके कारण आप हमेशा परेशान रहते हैं। तो इसके लिए रात्रि में आधा चम्मच अजवाइन और एक चुटकी काला नमक को मिलाकर खा जाएं और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से आपकी जो सर्दी खांसी है वह धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी।

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

ज्यादातर देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में हड्डियों से संबंधित समस्या पैदा होने लगती है और साथ ही जोड़ो और हड्डियों में दर्द भी होने लगता है। ऐसी समस्या जब शुरू हो जाए तो आप को रात्रि में खाना खाने के 1 घंटे पश्चात एक या आधा चम्मच अजवाइन को चबाकर खा ले और उसके बाद गर्म पानी पी जाएं। इससे आपके दर्द में आराम मिलना शुरू हो जाएगा।

बवासीर की बीमारी में अजवाइन के फायदे

खाना खाने के बाद आधा चम्मच पिसी हुई अजवाइन को एक गिलास छाछ में मिला ले, और उसमें सेंधा नमक डाल दें, और फिर पी जाएं। ऐसा करने से बवासीर के मस्से दोबारा होने के चांस कम हो जाते हैं।

जंगली आजमाएं देसी अजवाइन और खुरासानी अजवायन कुछ सामान मात्रा में मिलाकर चुर्ण तैयार कर लें पर उसने मक्खन को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को मस्सों के ऊपर लगा है। ऐसा करने से आपके मस्से जो हैं वह धीरे-धीरे सूखने लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बवासीर को जड़ से खत्म करने का घरेलू उपाय

वीर्य से संबंधित विकारों में फायदेमंद

तिल का तेल से आप भली-भांति परिचित होंगे जो बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 10 मिलीलीटर स्टील के साथ 3 ग्राम अजवाइन को प्रतिदिन तीन टाइम सेवन करने से फायदा होता है।

अजवाइन के फायदे शुगर कंट्रोल करने में

शुगर के लेवल को कम करने के लिए अजवाइन आपकी हेल्प कर सकती हैं। इसके लिए आपको रात्रि में सोने से पहले अजवाइन का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। आप पाएंगे कुछ ही दिनों के बाद आपका शुगर लेबल कम होने लगा है।

अजवाइन खाने के नुकसान

अजवाइन खाने के फायदे के साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी होते हैं यदि इसकी मात्रा सही ना रहे तो (1 दिन में केवल 10 ग्राम) निम्नलिखित बीमारियां हो सकती हैं।

  • अम्लता
  • मुंह में छाले होना
  • पेट के अंदर जलन का एहसास

अजवाइन किन लोगों को सेवन नहीं करना चाहिए

यदि आप अजवाइन का सेवन करना चाहते हैं यदि निम्नलिखित में से पीड़ित है तो आपको अजवाइन का सेवन नहीं करना है।

  1. आंतरिक रक्तस्राव
  2. पेट में अल्सर वाले रोगी
  3. मुंह में छाले
  4. सव्रण बृहदांत्रशोथ

स्वीकरण

इस वेबसाइट पर जो भी सामग्री बताई जाती है वह केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है ज्यादा से ज्यादा जानकारी के लिए किसी चिकित्सक परामर्श अवश्य करें। नारो हेल्थ टिप्स इस नॉलेज के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Post a Comment

0 Comments